हर-हर महादेव,जय भोलेनाथ…के जयकारे से गूंजा विश्रामपुर
**पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट*
> ऐतिहासिक पंचमुखी मंदिर में भी कांवरियों ने किया पूजा-अर्चना
> स्थानीय पंचमुखी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बाबा धाम के लिये बाइक से कांवरियों का पहला जत्था हुआ रवाना
:- भगवा झंडा दिखाकर रवाना करते भाजपा नेता डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी
(पलामू) :-
विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय स्थित पंचमुखी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद 20 कावरियों का जत्था बाइक से बाबानगरी देवघर के लिये रवाना हुआ.स्थानीय विधायक पुत्र सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी ने बाबाधाम जा रहे श्रद्धालुओं को भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया.श्री चंद्रवंशी ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में बाबा भोले की पूजा-अर्चना से हर मनोकामना पूरी होती है.भगवान भोले से क्षेत्र के अमन-शांति व हरियाली-खुशहाली का दुआ मांगेंगे.मौके पर विधायक के प्रखंड प्रतिनिधि पंकज कुमार लाल,नगर प्रतिनिधि राजन पांडेय,युवा समाजसेवी विजय कुमार रवि,दामोदर यादव सहित कई लोग मौजूद थे.टीम में शामिल युवा समाजसेवी रजीनिश चंद्रवंशी उर्फ बबलू डिश ने बताया कि बाइक सवार कावरियों का दल बोधगया,सुल्तानगंज,देवघर,बासुकीनाथ होते हुये राजगीर के बाद इसबार भारत के पड़ोसी देश नेपाल के काठमांडू पशुपतिनाथ मंदिर तक कि यात्रा तय करेंगे.बाबाधाम जानेवालों में कौशल किशोर चंद्रवंशी,चंद्रदेव चौधरी कुकू,सत्यनारायण सोनी,जितेंद्र चौधरी,दया शम्भू चंद्रवंशी,विनय महाजन,मनोज चंद्रवंशी पिंटू,धर्मेंद्र गोस्वामी,जोगिंद्र यादव,नितेश कुमार गोलू,नीरज कुमार,राजन कुमार,विक्की सोनि सहित कई लोगो का नाम शामिल है.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शिव शांति संघ बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ धूमधाम से
मेदिनीनगर। नवरात्र के पावन अवसर पर शिव शांति संघ, बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ बड़े...
मेदिनीनगर में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू का प्रथम सम्मान समारोह, समाज सेवा व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का लिया संकल्प
मेदिनीनगर। स्थानीय टीवी टावर रोड बैरिया स्थित होटल ब्लू बर्ड सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वावधान में प्रथम...
सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक डीपी नहीं चलेगी: डीआईजी पलामू
मेदिनीनगर। पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम ने लातेहार, गढ़वा और पलामू जिलों के समस्त थाना प्रभारियों, पिकेट, पोस्ट...
पलामू में कोयल नदी की तेज धार में फंसा बुजुर्ग
इधर, पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलहुआ गांव के समीप कोयल नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो...
अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज
परवेज़ आलम की रिपोर्ट आज पुरे देश मे अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज और...
Average Rating