मुहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न।
मुहर्रम को लेकर बुधवार को गढ़वा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम ने किया। इस मौके पर एसडीओ ने कहा कि मुहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की जरूरत है। समय पर जुलूस व अखाड़ा निकालकर मिलनी कर सकते है। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान शहर में नो इंट्री लगाया जाएगा ताकि जुलूस में लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि मुहर्रम को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा। जुलूस व मिलनी के दौरान अफवाह से बचने की जरूरत है। अगर किसी भी तरह की कोई परेशानी हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देने का काम करें। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अधव कुमार यादव, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, सीओ कुमार मयंक भूषण, थाना प्रभारी केके साहू, पुअनि प्रवीण कुमार, सूर्यप्रकाश दूबे, मुजीब अंसारी, नवादा पंचायत के मुखिया सुरेंद्र यादव, झामुमो नेता फुजैल अंसारी, डा. यासीन अंसारी, डा. मुरली गुप्ता, मुहर्रम इंतेजामिया कमिटी के सदर शदाब खान, कोरवाडीह पंचायत के मुखिया शरीफ अंसारी, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, इमरान अख्तर आदि लोग उपस्थित थे।
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating