अवैध रूप से रास्ता बन्द करने पर उग्र हुए उरांव जाति के लोग, थाना और अंचलाधिकारी को दिया आवेदन!
अवैध रूप से रास्ता बन्द करने पर उग्र हुए उरांव जाति के लोग, थाना और अंचलाधिकारी को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार
हेमंत कुमार तिवारी की रिपोर्ट
मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर पंचायत के टोला बिडंडा में रास्ते को लेकर उरांव जाति के ढेर सारे लोगों ने मझिआंव थाना एवं अंचलाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पूछे जाने पर जगदीश उरांव ने बताया कि यह जो जमीन है लगभग सात एकड़ पचहत्तर डिसमिल का है।जिसका खाता संख्या 274 एवं पलौट नम्बर 2269 है। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त रास्ता बन्द हो जाने से लगभग हमलोग 15 से 20 घर के लोगों को घर से बाहर आने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगदीश उरांव ने बताया कि आवेदन देने के बाद भी अभी तक कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं किया गया। वहीं ढेर सारे महिलाओं का कहना था कि उक्त रास्ता को जबरदस्ती जवाहीर पासवान एवं जेपी पासवान के द्वारा बन्द कर दिया गया है।उन सभी लोगों ने इस चैनल के माध्यम से सरकार से न्याय की गुहार लगाई है।इस मौके पर जगदीश उरांव, प्रमोद उरांव, नंदू उरांव,शीला देवी,शारदा देवी,बिंदा देवी,रीता देवी, सुषमा देवी,रीमा देवी के साथ साथ ढेर सारे ग्रामीण लोग मौजूद थे
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating