जागृति केंद्र नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता मंगलवार को हुआ संपन्न!
भंडारिया से संवाददाता सत्येंद्र कुमार केसरी की रिपोर्ट
भंडारिया हाई स्कूल के स्टेडियम 10 दिनों से चल रही युवा जागृति केंद्र नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच कूटकू एवं सीरकी गांव के टीम के बीच खेली गई । इसमें सिरकी के टीम विजई हुई। बालिका वर्ग में बड़गड एवं कुरून के टीम के बीच खेली गई । इन में बड़गड़ बालिका के टीम विजई हुई। युवा जागृति केंद्र के केंद्रीय अध्यक्ष राजन सिंहा द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष राजन सिंहा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवा जागृति केंद्र द्वारा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है । सिर्फ इसे निखारने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से अच्छे-अच्छे खिलाड़ी निकल रहे हैं। जो अपने प्रखंड जिला एवं राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं । इस मौके पर भंडारिया मुखिया विनय सिंह ,उप मुखिया रविंद्र सिंह, भंडारिया थाना के एस आई सुभाष कुमार यादव , युवा जागृति केंद्र के प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र कुमार, निर्मल ठाकुर ,सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating