पक्का कुआ में गिर कर 13 वर्षीय बच्चे की हुई मौत!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना -बाईपास निर्माण के जद में आए पक्का कुआ में गिर कर रमना के मुर्ती टोला निवासी स्व सत्येद्र प्रजापति के 13 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार की मौत हो गई ।घटना गुरुवार के शाम की है।स्थानीय ग्रामीण स्वजनों के साथ उचित मुआवजा और अंडरपास के निर्माण की मांग को लेकर घटना स्थल पर जमें हुए थे।समाचार भेजे जाने तक लोग अपनी मांग को लेकर घटना स्थल पर ही शव के साथ जमे हुए थे।स्वजनों के कहना है कि बाईपास निर्माण के दौरान कंपनी के द्वारा कुआ के चारों तरफ मिट्टी बिछा दिया गया है।जिसके कारण कुआ की उचाई कम हो गई।सड़क निर्माण करा रही कंपनी के द्वारा सुरक्षा नियमों को दरकिनार करते हुए कुआ को खुला छोड़ दिया गया।अगर कुआ ढक दिया गया होता तो शायद घटना नही घटती।घटना की सूचना पर जीप अध्यक्ष शांती देवी,झामुमो के ताहिर अंसारी,अनुज कुमार ,रोहीत वर्मा ,महेद्र प्रजापति,रामाकांत प्रजापति सहीत कई लोग मृतक के स्वजनो के साथ घटना स्थल पर जमें हुए थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating