गढ़वा के युवा समाजसेवी कंचन कुमार साहू पर रक्तदान का जुनून सवार है।



गढ़वा के युवा समाजसेवी कंचन कुमार साहू पर रक्तदान का जुनून सवार है। अभी तक वह अपने जीवन में 75 बार रक्तदान किया है। जो अपने आप में रक्तदान करने का रिकार्ड है। वह हर खुशी के मौके पर रक्तदान करना नहीं भूलते। उनका साथ परिवार के सदस्य भी देते हैं। परिवार के सदस्य भी समय समय पर ब्लड डोनेशन करते हैं। यानि कंचन साहू का पूरा परिवार रक्तदान के लिए हमेशा तैयार रहता है। कंचन की प्रेरणा से कई युवा इस अभियान में शामिल हुए हैं तथा युवाओं की टोली हमेशा जरूरतमंद को खून देने के लिए तैयार रहती है। वर्ष 1999 में 19 साल के उम्र से कंचन ने रक्तदान करना शुरू किया था। वर्तमान में उनकी उम्र 44 वर्ष है। वह लगातार ब्लड डोनेशन करते आ रहे हैं। इस संबंध में कंचन बताते हैं किसी के लिए रक्तदान करना तथा उसकी जान बचाने से बड़ा कार्य ओर कुछ हो ही नहीं सकता है। इसमें बहुत खुशी का अनुभव होता है। वहीं अंतरआत्मा को संतुष्टि मिलती है। उन्होंने कहा कि जब तक उनके शरीर में जान है तब तक वह रक्तदान करने को तैयार हैं।
थैलीसीमिया बीमारी से पीड़ित युवक के लिए किया रक्तदान: कंचन साहू ने आज सोमवार को महुलिया निवासी 20 वर्षीय थैलीसीमिया बीमारी से पीड़ित आलमगीर अंसारी को अपने जीवन का 75वा रक्तदान किया। इस अवसर पर कंचन साहू ने कहा कि जैसे ही रक्तदान के लिए निर्धारित अवधि पूरी होगी। इस अवसर पर धीरज दुबे, मासूम खान सहित कई लोग उपस्थित थे।





About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating