विधायक आवास पर चिकित्सकों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित करते भाजपा नेता भगत दयानंद यादव
भवनाथपुर से सांवददाता जितेंद्र कुमार का रिर्पोट
सेल भवनाथपुर तुलसीदामर डोलोमाइट खदान समूह के सीएसआर विभाग के द्वारा माइंस अस्पताल के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का बुधवार को समापन हो गया. ऑपरेशन शिविर के समापन के अवसर पर टाउनशिप स्थित विधायक भानु प्रताप शाही के आवास पर गुरूवार को चिकित्सक एवं उनकी टीम को सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया .इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने चिकित्सक व साइ नेत्र चिकित्सालय कटक की टीम को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर भाजपा नेता भगत दयानंद यादव ने कहा कि विधायक भानु प्रताप शाही के द्वारा शुरू किया गया निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आज निरंतर जारी है .और इस शिविर के माध्यम से हजारों गरीब असहाय वृद्व को आंखों की रोशनी लौटाई गई हैं। चिकित्सक उनकी टीम के सहयोग से वृद्ध जो इस दुनिया के रंगीनियो को नहीं देख पा रहे थे आज उनकी आंखों की रोशनी लौटी है और सभी लोग खुश हैं। चिकित्सक उनकी टीम ने विधायक जी और उनके नेताओं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि हम लोग कई शिविर में गए हैं लेकिन जो सम्मान विधायक जी के द्वारा मिला है उसे हम लोग काफी खुश हैं इस अवशर पर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश यादव संजय यादव विपिन चौबे विनय चौबे भानु गुप्ता सहित अन्य नेता लोग उपस्थित थे।
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating