भाजपाइयों ने मनाया जीत का जश्न
उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों में भाजपा की जीत पर केतार प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को भाजपाइयों ने केतार कर्पुरी गेट की सड़कों पर उतर कर जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास की जीत है। वही उन्होंने कहा कि इस चुनाव ने तय कर दिया है आनेवाले 2024 में झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी।
इधर पांच राज्यों के चुनाव में 4 राज्यों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर जिला परिषद सदस्य ज्वाला प्रसाद ने हर्ष व्यक्त किया है। वहीं उपस्थित महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंजू देवी ने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी पर पूरे देश की जनता का आशीर्वाद प्राप्त है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि विक्रमा सिंह, ओबीसी मंडल अध्यक्ष मूंगा साह,मनोज फौजी, धीरज कमलापुरी, नीरज कमलापुरी, रामप्रसाद कमलापुरी, सीताराम जायसवाल, विश्वनाथ साह, उपेंद्र बैठा, रामप्रवेश ठाकुर, रूपेश कुमार, केश्वर चंद्रवंशी, बेनी सिंह मिडिया रविंद्र सोनी आदि उपस्थित थे।
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating