उपायुक्त ने विभिन्न बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण
उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में आयोजित विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व मनरेगा के कार्यो की गहन समीक्षा हुई, जहां उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारियों से केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी ली और मनरेगा के तहत योजनाओं में अनियमितता को लेकर उन्हें कड़ी चेतावनी दी।
बताते चलें कि मनरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021- 22 में समवर्ती अंकेक्षण के दौरान पाई गई गंभीर अनियमितताओं के संदर्भ में उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी डंडई, मझिआंव, चिनियां, रंका, खरौंधी, गढ़वा, बड़गड़ व सगमा को शो- कॉज जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी प्रखंड विकास पदाधिकारी इसमें सुधार करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त मनरेगा योजनाओं के समय पर पूर्ण नहीं होने, सामाजिक अंकेक्षण बाबासाहेब अंबेडकर आवास योजना प्रधानमंत्री आवास योजना तथा अन्य योजनाओं के निरीक्षण में कमी, लापरवाही बरतने व अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने को लेकर उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को स्पष्टीकरण करते हुए दिनांक 25 मार्च तक अपेक्षित सुधार लाने का निर्देश दिया।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating