झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ ने काला बिल्ला लगाकर किया काम
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना। झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ की रमना ईकाई के सदस्यों ने पिछले कई वर्षों से अपने नौ सुत्री लंबित मांगों के समर्थन में राज्य स्तरीय संगठन द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को लेकर मंगलवार को काला बिल्ला लगाकर काम किया। इस दौरान झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के सदस्य रामानुज शुक्ल ने बताया कि राज्य स्तरीय संगठन द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में आगामी 18 जुलाई को कलमबंद हड़ताल, 20 जुलाईको संध्या समय कैंडल मार्च एवं 22जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है उन्होंने बताया कि अनुसचिवीय कर्मचारीयों की सरकार से वाजिब मांगें पिछले पांच वर्षों से लंबित है जिससे मुख्य रूप से मांगों में शामिल वेतन वृद्धि, पद सृजन, एमएससीपी का कालावधि घटाने, पदों के नाम करण को संशोधित करने, उपसमाहर्ता सिमित परीक्षा में पच्चीस फीसदी पदों पर समाहरणालय लिपिकों को शामिल करने, एवं सेवा निवृति की अवधि बढ़ाने संबंधी मांगें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस बार लड़ाई लंबी चलेगी।सरकार को हर हाल में सभी मांगों को मानना होगा मांगों को नहीं मानने की स्थिति में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।काला बिल्ला लगाकर विरोध करने वालों में रामानुज शुक्ल,रुबी कुमारी,आलोक कुमार,राहुल प्रकाश,अनंत राम,शकुंता कुंवर,अशोक राम,मुकेश कुमार,जितेंद्र कुमार,आदर्श टोप्पो शामिल थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
कलश स्थापना के साथ नवरात्र का आगाज़, मां शैलपुत्री की पूजा से गूंजा रमना क्षेत्र
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार से चैत्र नवरात्र...
रामनवमी, सरहुल व ईद पर शांति बनाए रखने की अपील
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रामनवमी, सरहुल एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने...
सिंगरौली में मजदूर की मौत, स्वजनों में शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के भागोडीह पंचायत अंतर्गत झुरहा गांव निवासी 46 वर्षीय मजदूर ललन...
रमना प्रखंड के तीन गांवों को सगमा में शामिल करने की मांग
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । विधायक अनंत प्रताप देव ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रमना...
मटकोड़वा स्थल पर प्रकाश व्यवस्था शुरू हुआ पल
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रमना पंचायत स्थित मटकोड़वा स्थल पर स्थानीय युवाओं द्वारा प्रकाश की व्यवस्था...
रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का मनाया गया जन्मदिवस
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । झारखंड मुक्ति मोर्चा रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय...
Average Rating