केंद्र की बीजेपी सरकार गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई और पिछड़ेपन को रोक पाने में विफल रही
विकास कुमार
मेराल। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी के नेता सह सुयोग्य विधायक प्रत्याशी अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल ने बदलाव सह जनसंपर्क यात्रा मेराल बाजार, लखेया,बंका गेरुआ बाना,रामबाण,हासनदाग सहित दर्जनों गांवों में जगह जगह पर नुकड़सभा के माध्यम से लोगों से संपर्क किया। सभा का संबोधित करते हुए अजय मेटल ने कहा कि बीएसपी ने मुझपर विश्वास और भरोसा जताते हुए गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से अपने उम्मीदवार बनाने और पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है| उन्होंने कहा कि बसपा गरीबों, शोषितों और पीड़ितों की पार्टी है| हमारी पार्टी पूंजीपतियों और धन्नासेठों के सहारे और इशारे पर चलने वाली पार्टी नहीं है| इसलिए सभी मेहनत करें और पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में एकजुट रहें| श्री मेटल ने यह भी कहा बहुजन समाज पार्टी संविधान के रचयिता बाबा साहेब अंबेडकर जी तथा मान्यवर काशीराम जी के पद चिन्हों पर चलती हैं और अपलोगो को चलने के लिए प्रेरित कर रहा हूं| इसी संविधान के नियमों पर सभी दल के नेता मंत्री चलते हैं| पूंजीपति या गरीब दलित हो पर हमारे बहुजन समाज की जानकारी नहीं होने के कारण आज वर्तमान सरकार की लूटतंत्र का शिकार हैं। आज पलामू के संसद बीडी राम एससी कैटेगरी से आते हैं संसदीय क्षेत्र आरक्षित है| ओ भी संविधान का देन है नही तो यहां के सांसद जेनरल कैटेगरी के होता। आगे निवेदन करते हुए कहा कि ये प्रजातंत्र है प्रजा के हाथ में है राजा चुनने का राजतंत्र नही है की राजा का बेटा ही राजा बनेगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुऐ कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई और पिछड़ेपन को रोक पाने में विफल रही है. इससे आम जनता में खासा नाराजगी है इन मुद्दों से भटकाने के लिए बीजेपी राजनीति और धार्मिक उन्माद पैदा करने की कोशिश करती रही है| और आरक्षण मे क्रीमी लेयर करने का षडयंत्र रचा जा रहा है| बदलाव सह जनसंपर्क यात्रा बीएसपी ज़िला उपाध्याक्ष श्यामलाल मल्लाह, ललन चौधरी (व्यास जी), मनोज चौधरी, विकास उरांव, अंबिका चौधरी, मनोज प्रजापति, कमलेश कुमार रवि, राजा बाबू, उपेन्द्र उरांव, गुड्डू प्रजापति, सीताराम भुइयां, विशुनदेव चौधरी,राकेश उरांव, संगीता देवी, सोमारिया कुंवर, रीना देवी सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
Average Rating