भूमि विवाद में हत्या की आशंका,मामला दर्ज
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना। थाना क्षेत्र के परसवान स्थित सुनरी पहाड़ी के समीप एक कुआं से हाथ-पैर रस्सी से बंधा युवक शव शनिवार के देर रात्री रमना थाना पुलिस बरामद की है।मृतक युवक की पहचान बहीयार खूर्द निवासी 40 वर्षीय एजाजत अली के रुप में की गई है।शव की पहचान होने के बाद रमना थाना पुलिस शव के पोस्टमार्टम के लिए रविवार को गढ़वा स्थित सदर अस्पताल भेज दिया है।घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि एजाजत अली शुक्रवार की रात घर से दो किलोमीटर दूरी पर मिलाद कार्यकर्म में शामिल होने गया था।रात्री में मिलाद संपन्न होने के बाद घर वापस होने के कर्म में गायब हो गया।मृतक एजाजत की पत्नी सलमा बीबी और स्वजनों के द्वारा खोजबीन किया गया था।पुलिस को भी सूचना दी गई।सुचना के आलोक में शनिवार के देर रात्री एजाजत का शव कुए से बरामद किया गया।मृतक एजाजत की पत्नी सलमा बीबी ने भूमि विवाद को लेकर हत्या की आशंका जाहिर करते हुए मृतक के गोतिया गुलाम मुस्तफा ,इम्तेयाज अंसारी,सुहैल अंसारी,एहसान अली,गुलाम अली तथा परवेज अंसारी पर मामला दर्ज कराया कराया।सलमा बीबी ने बताया कि गोतिया के साथ भूमि बटवारा का विवाद चल रहा है।इसके पहले भी इन लोगो के द्वारा मारपीट किया गया था।जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।इधर मामला को दर्ज करते हुए थाना प्रभारी अनिमेश शांतिकारी ने अनुसंधान आरंभ कर दिया है तथा आरोपियो की गरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
कलश स्थापना के साथ नवरात्र का आगाज़, मां शैलपुत्री की पूजा से गूंजा रमना क्षेत्र
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार से चैत्र नवरात्र...
रामनवमी, सरहुल व ईद पर शांति बनाए रखने की अपील
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रामनवमी, सरहुल एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने...
सिंगरौली में मजदूर की मौत, स्वजनों में शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के भागोडीह पंचायत अंतर्गत झुरहा गांव निवासी 46 वर्षीय मजदूर ललन...
रमना प्रखंड के तीन गांवों को सगमा में शामिल करने की मांग
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । विधायक अनंत प्रताप देव ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रमना...
मटकोड़वा स्थल पर प्रकाश व्यवस्था शुरू हुआ पल
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रमना पंचायत स्थित मटकोड़वा स्थल पर स्थानीय युवाओं द्वारा प्रकाश की व्यवस्था...
रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का मनाया गया जन्मदिवस
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । झारखंड मुक्ति मोर्चा रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय...
Average Rating