मृतका रंका मुखिया के घर पहुंच परिजनों को दी सांत्वना
Read Time:1 Minute, 47 Second




मृतका रंका मुखिया के घर पहुंच परिजनों को दी सांत्वना
गढ़वा : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर कार्यकर्ताओं का हाल-चाल लिया। इस दौरान श्री ठाकुर रंका कला मुखिया सविता गुप्ता की निधन की खबर सुनकर मृतका के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी।
साथ ही संगबरिया के पंचायत सचिव रघुवीर सिंह का गत दिनों ब्रेन हेमरेज हो गया था। श्री ठाकुर ने उनके घर पहुंच कर हाल-चाल लिया। पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि झामुमो हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के साथ है। पार्टी की ओर से आवश्यकतानुसार हर संभव सहयोग किया जाएगा। वे अपने कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के प्रत्येक जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, आशीष गुप्ता, शंभू गुप्ता, शंभू यादव, रोशन पाठक, अनिल चंद्रवंशी, जैनुलाल्लाह अंसारी, कार्तिक पांडेय,पप्पू यादव, वीरेंद्र साव आदि लोग मौजूद थे।


About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating