तीन दिन से लापता युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताया
तीन दिन से लापता युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताया
झारखण्ड के पलामू जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र के कर्मा चेराई रोड बरछाही गांव में एक युवक का शव बरामद किया गया है। शुक्रवार की सुबह सलैया टोला के गोरमडी पहाड़ पर पेड़ पर लाश लटकता हुआ शव देखा गया। युवक की पहचान बरछाही गांव निवासी 40 वर्षीय संजय सिंह के रूप की गई है। बताया गया कि वह पिछले 3 दिनों से लापता था। सूचना मिलने के बाद छत्तरपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। परिजन ने अपने बयान में हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इधर परिजनों का कहना है कि मंगलवार की देर रात करीब दो बजे अपने घर के बाहर पुआल पर सोया हुआ था। इसके बाद बिना कुछ बताएं घर से चला गया था। बुधवार को जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजन ने खोजबीन शुरू की। उसका कहीं कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को सुबह करीब 7 बजे सलैया टोला के गोरमडी पहाड़ पर चरवाहों ने शव को पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकते हुए देखा। मरने वाला युवक क्रशर में मजदूरी करता था। छत्तरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
भवनाथपुर बिधनसभा के विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा भीषण सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिले के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव एक भीषण...
।। विशुनपुरा(गढ़वा):- कामता पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में युवक हुआ घायल,जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी पहुंची अस्पताल ।।
✍🏻ARMAN KHATRY:- गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर-- बिशनपुरा सड़क मार्ग पर कामता गांव के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर...
।। विशुनपुरा(गढ़वा):- कामता पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में युवक हुआ घायल,जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी पहुंची अस्पताल ।।
✍🏻ARMAN KHATRY:- गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर-- बिशनपुरा सड़क मार्ग पर कामता गांव के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर...
उपायुक्त ने नगर ऊंटरी में अनुसूचित जाति छात्रावास और प्रखंड भवनों का किया निरीक्षण,दिए निर्देश
✍🏻गढ़वा ब्यूरो अरमान खान बंशीधर नगर:शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने नगर ऊंटरी स्थित...
Average Rating