गढ़वा। होली के दिन उठी घर से पिता की अर्थी!
होली पर्व के दिन किसी के घर से अर्थी उठे, यह दृश्य काफी मर्माहत करने वाला है, खुशी से भरा माहौल मातम में बदल जाता है..
खबर गढ़वा जिला से है..
बाहर कमाने गये जिला के खरौंधी प्रखंड के करिवाडिह का एक व्यक्ति का सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, होली के दिन मृतक का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा।
50 वर्षीय रामचंद्र राम मध्य प्रदेश के उज्जैन जिला ग्राम शंकरपुर सूरज वास्ता के किसी कंपनी में काम कर रहा था बृहस्पतिवार को रामचंद्र राम ने अपने ठिकेदार के मोटरसाइकिल द्वारा मार्केट करने के लिए निकला हुआ था तभी एक अज्ञात मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दिया जिससे रामचंद्र राम को घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।
रामचंद्र राम के 4 पुत्र हैं जो सभी अपने पिताजी के ही साथ में वहीं पर काम कर रहे थे।
पोस्टमार्टम प्रक्रिया करने के बाद चारों पुत्र ने निजी वाहन से अपने पिता को शव को अपने पैतृक गांव लाया। शव को आने के बाद हजारों की संख्या में देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी एवं पूरे परिवार एवं गांव में मातम छा गया और पूरे परिवार को रो-रो कर बुरा हाल है।
रामचंद्र राम का मृत शरीर का पूरे परिवार एवं ग्रामीण ने श्मशान घाट के तट पर पंचतत्व में विलीन कर दिए।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating