प्रखंड स्तरीय रवि फसल कार्यशाला का आयोजन
प्रखंड स्तरीय रवि फसल कार्यशाला का आयोजन
विकास कुमार
मेराल प्रखंड के सभागार में प्रखंड स्तरीय रवि फसल कार्यशाला का आयोजन प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर बीटीएम प्रवीण कुमार मिश्रा ने कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग से संबंधित विषयों के बारे में जानकारी दिया। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी ने बताया कि बैठक एवं कार्यशाला में किसान मित्र एवं किसानों की अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि किसानों को 31 दिसंबर तक हर-हाल में फसल बीमा कराना चाहिए। साथ ही प्रधानमंत्री कूसूम योजना के तहत दो, तीन एवं पांच एचपी सोलर पंप का फॉर्म भरकर योजना का लाभ लेना चाहिए। किसान समृध्दि योजना से किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध होने की जरूरत है। उन्होंने बीटीएम से अगली बैठक में पत्र के माध्यम से प्रखंड प्रमुख से लेकर किसान मित्र एवं किसानों को जानकारी देने का निर्देश दिया। बैठक में बीस सूत्री अध्यक्ष शंभू प्रसाद साव, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, सांसद प्रतिनिधि चन्द्रमणी पाठक,रूपू महतो ने भी कार्यशाला में अपनी अपनी बातों को रखा। बैठक में सबसे ज्यादा नीलगाय द्वारा खेती खाए जाने का मामला छाया रहा। वहीं रेजो गांव के किसान अलखनारायण चौबे एवं बंका गांव के किसान गोपाल पाल ने कहा कि नीलगाय के आतंक से किसानों का कमर टूट रहा है। इतनी मंहगाई में खेती कर रहे हैं। लेकिन झुंड के झुंड में नीलगाय खेत में पहुंच कर फ़सल को खा जा रहे हैं। बैंक से कर्ज लेकर खेती किया जा रहा है। लेकिन नीलगाय द्वारा खेती खा जाने से किसानों का कमर टूट रहा है। कार्यशाला में प्रधान सहायक सुनील कुमार, किसान मित्र राजकुमार साव, विरेन्द्र महतो, रामाशंकर चौबे, चंदेश्वर राम, कृष्णा ठाकुर, अशोक मेहता,भोला पासवान,सिकेन्दर पासवान, उदय कुशवाहा रामकुमार महतो, अयोध्या बींद, लक्ष्मण बैठा सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating