0 0
Read Time:2 Minute, 29 Second

होली के दिन किसी के घर से नौजवान की अर्थी उठे, यह दुखभरी खबर मर्माहत करने वाला है, खुशी से भरा माहौल मातम में बदल गया जब 22 वर्षीय युवक ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली। होली का पर्व में छाया मातम

खबर गढ़वा जिला से है..

धुरकी से बिनोद पटेल की रिपोर्ट



धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबाखोरेया पंचायत के केतमा गांव निवासी इंद्रदेव सिंह का 22 वर्षीय पुत्र नंदू सिंह की मृत्यु कीटनाशक दवा खाने से शनिवार की रात हो गई। जानकारी के अनुसार नंदू सिंह की शादी पिछले वर्ष शीलाजो गांव स्थित छत्तीसगढ़ राज्य में हुई थी। मृतक दूसरे प्रदेश में पलायन कर कार्य कर रहा था। नंदू के ससुराल वाले ने होली त्यौहार में उसे ससुराल बुलाया था क्योंकि नंदू की पत्नी भी मायके में ही चली गई थी, वहीं होली के पहले नंदू अपने पैतृक गांव केतमा आया था। जहां किसी बात को लेकर वह कीटनाशक दवा खा लिया आनन-फानन में लोग धुरकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु लाए लेकिन डॉक्टरों ने यहां से उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया । इधर मृतक की खबर सुनते ही होली का त्यौहार मातम में छा गया उनके परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल था । खबर सुनते ही अंबाखोरेया पंचायत मुखिया सुखबीर सिंह ने ग्रामीणों के साथ उनके घर पहुंचकर इस दुख की घड़ी में ढांढस बनाया एवं सरकारी सहायता राशि दिलाने का भरोसा दिलाया । मौके पर बसंत सिंह गौड़, शंभू सिंह, मुखिया सुखबीर सिंह, हरी लाल सिंह, चंद्रिका सिंह, सत्येंद्र सिंह, सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *