0 0
Read Time:1 Minute, 57 Second

होली के पर्व में छाया मातम, रंग लगने के बाद नहर में नहाने गए तीन दोस्त की मौत, खुशी के पर्व में छाया मातम

आईए खबर को जानते हैं विस्तार से..

सासाराम के लालगंज नहर में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई. बताया जाता है कि शनिवार दोपहर घटना उस समय घटित हुई, जब होली पर रंग खेलने के बाद कुछ युवक नहर में नहाने गए थे. परंतु नहाने के क्रम में एक युवक गहराई तक चला गया और वह डूबने लगा. उसके अन्य दो साथी भी उसे बचाने के क्रम में डूब गए.

उसी दौरान नहर में कुछ अन्य लोग भी नहाने के लिए गए थे, युवक को डूबते देख उन लोगों द्वारा हल्ला किया गया तो वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. लोगों के प्रयास से दो शव निकाले गए. जबकि काफी मशक्त और खोजबीन के बाद देर शाम में गोताखोरों की टीम ने नहर से तीसरा शव बरामद किया है.

पुलिस ने तीनों युवकों का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. इस घटना के बाद तीनों परिवारों में कोहराम मच गया. परिवार समेत मोहल्ले में होली के त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई. एसडीपीओ संतोष कुमार राय ने बताया कि सूचना मिली कि होली खेलने के बाद कुछ युवक नहर में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए. मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने नहर से तीन शव बरामद किया है.

https://youtu.be/7KciIOExIEU

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *