किसान का बेटा पीएचडी कर समाज में की मिसाल पेश.. क्षेत्र में हो रहा है खूब चर्चा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
जिस तरह मिट्टी को गर्म कर एक मजबूत ईटा बनाया जाता है उसी तरह दुदुन मेहता अपने हौसले और परिश्रम से पीएचडी कर उन युवकों को भी बड़ी सिख दी है जो गरीबी और पैसे के आभाव में अपना पढ़ाई मैट्रिक इंटर तक ही कर छोड़ देते हैं। उन्होंने सिख दिया है की यदि लगन और इरादें के साथ कड़ी मेहनत किया जाए तो कोई भी बाधा सफलता हासिल करने में मुसीबत नहीं बन सकती। जरुरी है सिर्फ नेक इरादे और परिश्रम की ।
खरौधीं । प्रखंड के अरंगी पंचायत के दुदुन मेहता मध्यम वर्ग से सबंध रखते हैं। इनका पिता एक किसान हैं जो खेती बाड़ी कर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। रामराज मेहता ने एक छोटी सी गावं मे सब्जी उगाकर एवं बेचकर अपने बेटे को पीएचडी की डिग्री दिलाकर एक बड़े मुकाम पर पहुंचाया है। दुदुन मेहता के परिजनो ने बताया की आज ऐतिहासिक दिन होगा, हमारे अरंगी गावं व पंचायत ही नहीं बल्कि पूरे खरौंधी प्रखंड के लिए जब एक मध्यम वर्ग से ताल्लुक रखने वाले का बेटा, डॉ दुदुन मेहता (सहायक प्राध्यापक- जंतु विज्ञान, उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग), JNU से Ph.D की डिग्री प्राप्त कर अपने गांव में आया है। जिसके पिता एक किसान हैं। जिनका बेटा आज देश का सबसे बड़ा प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) जहां देश ही नहीं दुनिया के कई देशों के स्टूडेंट्स शोध व शिक्षा ग्रहण करते हैं,उसी जेएनयू से डाॅक्ट्रेट की उपाधि हासिल करने वाले, युवाओं,विद्यार्थियों और गरीबों के प्रेरणास्रोत डॉ दुदुन मेहता को अरंगी गाँव मे फुल मालाओं के साथ स्वागत किया गया है ।दुदुन मेहता का कहना है कि आज वे जो कुछ भी हैं माता-पिता की बदौलत हैं जिन्होंने अपनी गरीबी की परवाह न करते हुए हमारे पढ़ाई में कोई कमी न आने दी।




About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
राजी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजी में भव्य कार्यक्रम...
अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण, सामाजिक एकता का दिया संदेश
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर खरौंधी प्रखंड के...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
चौरिया में करिअई बाबा का इतिहास
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। खरौंधी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर चौरिया गांव के...
Average Rating