0 0
लोक विचार मंच गोष्ठी का आयोजन - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 48 Second

विकास कुमार
मेराल । लोक विचार मंच के तत्वाधान में विचार गोष्ठी का आयोजन संस्था की जिलाध्यक्ष सह मेराल प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। गोष्टी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा की मंच की ओर से उन्हें जो जवाबदेही दी जाएगी तथा गढ़वा जिला के लोगों को जागरूक करने के लिए सदैव तत्पर रहूंगी, पूरे मनोयोग से समाज को उनका अधिकार दिलाने के लिए सतत संघर्ष करती रहूंगी। मंच के प्रांतीय संयोजक श्याम नारायण सिंह ने कहा कि लोक विचार मंच एक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन है जिसका मुख्य उद्देश्य आम अवाम को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। श्री सिंह ने बताया कि 77 वर्षों के आजादी के बाद भी आमजन अपने अधिकारों से वंचित है। समाजसेवी अलखनाथ चौबे ने बताया कि संगठन जनहित के मुद्दों पर कार्य करने के लिए अग्रसर है। विचार गोष्ठी में शान ए वतन के केंद्रीय अध्यक्ष तबीब आलम, समाज सेवी सुनील गौतम, महबूब अंसारी, बब्लू सिंह, मजहर हुसैन, रामलाल कुमार चौधरी, जगदीश राम, अब्दुल रशीद, रुस्तम अंसारी, संजय कुमार, अशोक कुमार तथा अन्य कई लोग शामिल थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress