मडवनिया में गुप्ता ब्रदर्स पेट्रोल पंप का किया गया उद्घाटन

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना। मुरीसेमर एनएच 75 पर मडवनिया में लौंगा पुल के समीप गुप्ता ब्रदर्स पेट्रोल पंप का उद्घाटन शुक्रवार को सीओ सह बीडीओ विकास कुमार पांडेय तथा प्रोपराइटर आनंद गुप्ता एवम वीरेंद्र गुप्ता की माता जी लहसनी कुंवर ने संयुक्त रूप से फीता कटकर किया। इस अवसर बीडीओ ने कहा कि पेट्रोल पंप खुलने से रमनावासियो की बहुप्रतीक्षित मांग आज पूरी हुई है,जिसका कि यहां के लोगो का लंबे समय से इंतजार था। अब यहां के लोगो को पेट्रोल-डीजल की खरीद के लिए श्री वंशीधर नगर या बाना ( मेराल) नही जाना पड़ेगा। जिससे क्षेत्रवासियों को समय और संसाधन की बचत होगी। साथ ही क्षेत्र के आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। उन्होंने पेट्रोल पंप खोलने के लिए गुप्ता ब्रदर्स को बधाई दिया है। मौके पर अशोक गुप्ता,राजेंद्र गुप्ता,नरेश गुप्ता,धनंजय गुप्ता,श्री प्रसाद गुप्ता,चुन्नू सिंह,मुन्ना सिंह,लक्ष्मी सिंह,इंद्रदेव मेहता,अरविंद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating