1 0
पुलिस ने किया एक लोडेड देशी कट्टा के साथ पांच जिंदा कारतूस बरामद - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 56 Second

पुलिस ने किया एक लोडेड देशी कट्टा के साथ पांच जिंदा कारतूस बरामद


विकास कुमार

मेराल। थाना क्षेत्र के ओखरगड़ा निवासी अजय प्रसाद गुप्ता के घर से जांच के दौरान थाना प्रभारी विष्णु कांत ने एक लोडेड देसी कट्टा के साथ पांच जिंदा कारतूस बरामद किया है। समाचार के अनुसार अजय प्रसाद गुप्ता अपनी पत्नी कौशल्या देवी के साथ रविवार को मारपीट कर रहा था। कौशल्या देवी ने बताई की उसका पति का एक महिला के साथ अवैध रूप से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इसका विरोध किया तो उसका पति अजय ने उसके कनपटी में डराने एवं मारने के लिए पिस्टल सटा दिया। जिससे वह काफी डर और सहम गई। पुनः सोमवार के दिन अजय अपनी पत्नी कौशल्या देवी के साथ मारपीट करने लगा। इसकी सूचना कौशल्या के मायके वालों ने मेराल थाना प्रभारी को दिया। मारपीट की सूचना पर थाना प्रभारी बिष्णु कांत एएसआई जैनेन्द्र पासवान एवं पुलिस बल के साथ ओखरगाडा़ पहुंचे। पुलिस के आने की भनक लगते ही अजय प्रसाद गुप्ता घर से फरार हो गया। जब पुलिस उसकी पत्नी के  बयान पर अजय की घर की तलाशी ली तो एक लोडेड देशी कट्टा के साथ पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया। थाना प्रभारी ने बताया की अजय के विरुद्ध प्राथमिककी दर्ज करते हुए मामले की सघन जांच किया जा रहा है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress