ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, चार लोग घायल

सुजय कुमार की रिपोर्ट
गिरिडीह। बेंगाबाद के डोमापहाड़ी में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। करीब 6:45 बजे तेज रफ्तार Dzire कार और एक ट्रक की सीधी टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने त्वरित मदद करते हुए घायलों को कार से बाहर निकाला और तुरंत सदर अस्पताल भेजवाया। बताया जा रहा है की एक महिला की हालत बेहद नाजुक है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज गति से थी और अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण ट्रक से भिड़ गई। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
इस हादसे ने इलाके में दहशत और शोक का माहौल बना दिया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से निगरानी रखी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाएं न हों।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating