0 0
भाजपा संगठन पर्व को लेकर उत्सव गार्डन में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 7 Second
भाजपा संगठन पर्व को लेकर उत्सव गार्डन में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम गीत के साथ किया गया। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला चुनाव अधिकारी डॉ अमरदीप यादव ने कहा कि संगठन का बुथ स्तर पर चुनाव अंतिम चरण में पहुंच चुका है जल्द ही बुथ की सूची जमा करना है 6 से 9 मार्च तक सभी मंडल स्तर पर बैठक कर मंडल चुनाव अधिकारी तीन नाम तय कर प्रदेश को भेजेंगे।  प्रदेश के सहमति के बाद मंडल में 17 मार्च से 19 मार्च के बिच मंडल अध्यक्ष का चयन चुनाव के माध्यम से किया जाएगा। उसके बाद 20 मार्च से लेकर 22 मार्च तक जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन भरा जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुर्व जिलाध्यक्ष सह चुनाव अधिकारी ने कहा कि मंडल में बुथ स्तर पर लक्ष्य के अनुसार सदस्य बनाना अनिवार्य है तभी उस बुथ का निर्माण पुर्ण रुप से हो सकता है उन्होंने कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने के लिए उम्र सीमा तय किया गया है जो 35 से 40 वर्ष तक होगा। वहीं जिलाध्यक्ष के लिए 45 वर्ष से 60 वर्ष तक होना चाहीए। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर एक प्रतिनिधि भी बनाया जाएगा। जो मंडल एवं जिलाध्यक्ष चुनाव में वोट कर सकता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि बहुत जल्द संगठन निर्माण का काम पूरा कर लिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष मधुलता कुमारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुराज पाण्डेय सुरज गुप्ता विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी पुर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी जिला महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी संजय ठाकुर मथुरा पासवान जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे अभिषेक कश्यप शुभम गुप्ता हरेन्द्र दुबे मीना गुप्ता ब्रजेश उपाध्याय सुरेन्द्र विश्वकर्मा रामलला दुबे उदय कुशवाहा लक्ष्मण राम रामाशीष तिवारी मनीष गुप्ता अनीता गुप्ता उमेश कश्यप मेराल विधायक प्रतिनिधि डॉ लाल मोहन धनंजय गौड़ प्रवीण पाल विकास तिवारी बलराम यादव राजेश्वर ठाकुर अनीमेष दुबे रुपु महतो मनोज जायसवाल विकास पाण्डेय राजकुमार विश्वकर्मा विनोद द्विवेदी परीक्षित तिवारी नंदु चौधरी ओमप्रकाश दास कंचन पाण्डेय खुर्शीद अंसारी सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress