Read Time:4 Minute, 7 Second


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला चुनाव अधिकारी डॉ अमरदीप यादव ने कहा कि संगठन का बुथ स्तर पर चुनाव अंतिम चरण में पहुंच चुका है जल्द ही बुथ की सूची जमा करना है 6 से 9 मार्च तक सभी मंडल स्तर पर बैठक कर मंडल चुनाव अधिकारी तीन नाम तय कर प्रदेश को भेजेंगे। प्रदेश के सहमति के बाद मंडल में 17 मार्च से 19 मार्च के बिच मंडल अध्यक्ष का चयन चुनाव के माध्यम से किया जाएगा। उसके बाद 20 मार्च से लेकर 22 मार्च तक जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन भरा जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुर्व जिलाध्यक्ष सह चुनाव अधिकारी ने कहा कि मंडल में बुथ स्तर पर लक्ष्य के अनुसार सदस्य बनाना अनिवार्य है तभी उस बुथ का निर्माण पुर्ण रुप से हो सकता है उन्होंने कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने के लिए उम्र सीमा तय किया गया है जो 35 से 40 वर्ष तक होगा। वहीं जिलाध्यक्ष के लिए 45 वर्ष से 60 वर्ष तक होना चाहीए। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर एक प्रतिनिधि भी बनाया जाएगा। जो मंडल एवं जिलाध्यक्ष चुनाव में वोट कर सकता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि बहुत जल्द संगठन निर्माण का काम पूरा कर लिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष मधुलता कुमारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुराज पाण्डेय सुरज गुप्ता विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी पुर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी जिला महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी संजय ठाकुर मथुरा पासवान जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे अभिषेक कश्यप शुभम गुप्ता हरेन्द्र दुबे मीना गुप्ता ब्रजेश उपाध्याय सुरेन्द्र विश्वकर्मा रामलला दुबे उदय कुशवाहा लक्ष्मण राम रामाशीष तिवारी मनीष गुप्ता अनीता गुप्ता उमेश कश्यप मेराल विधायक प्रतिनिधि डॉ लाल मोहन धनंजय गौड़ प्रवीण पाल विकास तिवारी बलराम यादव राजेश्वर ठाकुर अनीमेष दुबे रुपु महतो मनोज जायसवाल विकास पाण्डेय राजकुमार विश्वकर्मा विनोद द्विवेदी परीक्षित तिवारी नंदु चौधरी ओमप्रकाश दास कंचन पाण्डेय खुर्शीद अंसारी सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

