गढ़वा में कमलापुरी वैश्य समाज का भव्य महा सम्मेलन, समाज की मजबूती पर हुआ मंथन,
नवनीत कुमार कि रिपोर्ट
गढ़वा में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य समाज का प्रादेशिक महा सम्मेलन हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर देशभर के विभिन्न राज्यों से समाज के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया और संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव श्रवण कमलापुरी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम प्रसाद मौजूद रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कमलापुरी वैश्य समाज को देश की विकासधारा में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए, ताकि समाज को एक मजबूत पहचान मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए, तभी समाज में प्रेरणा और मिसाल कायम की जा सकेगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनीष कमलापुरी ने शिक्षा और राजनीति जैसे क्षेत्रों में समाज की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया और आर्थिक रूप से सक्षम लोगों से समाज के प्रति समर्पण भाव रखने की अपील की।
कार्यक्रम में राजमणि कमलापुरी को मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष एवं जितेंद्र कमलापुरी को महामंत्री घोषित किया गया।
सम्मेलन में काशी प्रसाद ‘हृदया’ कमलापुरी, रमेश कमलापुरी, धीरज कमलापुरी, संरक्षक दिलीप कमलापुरी, मदन कमलापुरी, अशोक कमलापुरी, शैलेंद्र कमलापुरी, रुपेश कमलापुरी, बंशीधर नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद, सचिव प्रमोद प्रसाद, कोषाध्यक्ष कमलेश कमलापुरी, गढ़वा उत्तरी अध्यक्ष संतोष कुमार कमलापुरी, सचिव अमित कुमार, गढ़वा इकाई अध्यक्ष अजीत कुमार, सचिव अविनाश कमलापुरी, मझिआंव अध्यक्ष अनिल कमलापुरी, मोरबे से रामकुमार कमलापुरी, खरसोता अध्यक्ष रामाशंकर कमलापुरी, तरके अध्यक्ष मनोज कमलापुरी, केतार से पंकज कुमार, पाचाडुमर से शिवशंकर प्रसाद, मुकेश कमलापुरी, नीतीश कमलापुरी, रोशन कमलापुरी, पप्पू कमलापुरी और शिवम कमलापुरी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating