विकास कुमार
मेराल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने स्वास्थ्य सहिया के साथ बैठक किया। बैठक में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर जिला मुख्यालय में उपायुक्त शेखर जमुआर के अध्यक्षता में बैठक हुआ था।जिसमें सभी लोगों को निर्देश दिया गया था कि अधिक से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा सके इसके लाभ से कोई व्यक्ति वंचित न रहे। डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगातार दो दिनों से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सहिया एवं अन्य कर्मियों के साथ बैठक कर अभियान को तेज करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सहिया के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है जिसका लाभ लोगों को लेना चाहिए उन्होंने सभी लोगों से अपील किया है कि जो भी लोग अभी तक आयुष्मान कार्ड से वंचित है वह यथाशीघ्र आयुष्मान कार्ड बनाकर इस योजना का लाभ ले। बैठक में डॉक्टर दीपक सिन्हा, दीपेश तिवारी, गोवर्धन कुमार, मंटू कुमार सहित सभी स्वास्थ्य सहिया बैठक में शामिल थे।
