गढ़वा: होटल में संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा,मुख्य तीन आरोपी को भेजा जेल

*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*
गढ़वा शहर के पिपरा कला मोहल्ला स्थित जय श्री पैलेस होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर सोमवार को पुलिस ने छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 11 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें पांच पुरुष, पांच महिलाएं और होटल संचालक शामिल हैं।
विशेष टीम ने की कार्रवाई
थाना प्रभारी बृज कुमार ने बताया कि उन्हें होटल में अनैतिक गतिविधियों की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के लिए एसडीपीओ नीरज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सोमवार दोपहर होटल में छापेमारी कर सभी 11 लोगों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा।
तीन मुख्य आरोपी जेल भेजे गए
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के बाद तीन लोगों को मुख्य आरोपी के रूप में चिन्हित कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इनमें शामिल हैं:
होटल संचालक जय सोनी
मैनेजर अछेवर सिंह कुशवाहा
अरविंद कुमार कुशवाहा, जिस पर युवती को पैसों का लालच देकर होटल लाने का आरोप है।
पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की पहचान करने में जुटी है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating