बकरीद त्योहार को लेकर कांडी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न,

*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*
कांडी प्रखण्ड क्षेत्र में ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व शांति व शौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर थाना में सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अविनाश राज ने की।आज की शांति समिति की बैठक में अवस्थित दोनों समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। थाना क्षेत्र में कहीं से कोई अप्रिय घटना अगर होती है तो उसकी सूचना पुलिस को तुरंत दें।बकरीद के अवसर पर जहाँ जहाँ नमाज अदा किए जाएंगे पुलिस वहाँ उपस्थित रहेंगे।थाना प्रभारी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से कहा कि कुर्बानी के बाद अवशिष्ट पदार्थो को जमीन खोद कर मिट्टी में दबा दें,उसे अन्यत्र इधर उधर नही फेंके।सभी ने कहा कि कांडी में हिन्दू मुस्लिम दोनों ही समुदाय का पर्व हम सभी आपसी भाई चारे के साथ मनाते हैं कभी कोई अप्रिय घटना नही हुई है।
मौके पर एसआई विद्या सागर प्रसाद,जुली टुड्डू,रौशन राम,एएसआई रघुवंश महतो,अरुण पासवान,आशीर्वाद महतो,मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम,बाबू खान,मुर्तजा अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पंचायत भवन के सभागार मे प्रधानमंत्री आवास योजना का ग्राम सभा किया गया
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत भवन के सभागार में मंगलवार...
आजादी के 78 साल बाद भी नहीं पहुंचा बिजली।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत मझिगवां टोला चबूतरवा में चालीस...
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: एक की मौत, छह आरोपी गिरफ्तार
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट* गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगावां गांव...
आजादी के 78 साल बाद आदिवासी लुका टोला मे रैयती जमीन में समोहीक रास्ता निकाला गया
आजादी के 78 साल बाद भी कांडी प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत के आदिवासी टोला लुका में सड़क नहीं बन पायी...
हरिहरपुर ओपी से 200 मीटर की दूरी पर मंदिर से हनुमान जी की मुकुट चोरी की गई।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट* हरिहरपुर ओपी क्षेत्र स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, आजाद नगर(लेदरवा पर)...
प्लस टू उच्च विद्यालय में औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर भड़के बीडीओ।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी में मंगलवार को...
Average Rating