बकरीद त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक
विकास कुमार
मेराल। बकरीद त्यौहार को लेकर सोमवार को सीओ जसवंत नायक की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई । बैठक में दोनों समुदाय के लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर सीओ जसवंत नायक ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बकरीद का त्यौहार आपसी भाईचारा व सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्यौहार को मनाएं। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के अंदर कहीं भी अप्रिय घटना का शंका होने पर इसकी सूचना मुझे या थाना प्रभारी को दें। थाना प्रभारी विष्णु कांत ने कहा कि बकरीद के नमाज अदा करने के दौरान सभी ईदगाहों पर पुलिस गश्ती लगाएगी। इस दौरान शरारती तत्वों के द्वारा त्यौहार में व्यवधान डालने की कोशिश करने पर पुलिस उससे निपटने के लिए तैयार है। वैसे लोगों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग ना हो सके। उन्होंने लोगों को सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने से बचने के लिए अपील किया और कहा पुलिस इस पर नजर बनाए हुए हैं। इस अवसर पर शांति समिति के बैठक में विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन, उप प्रमुख निजामुद्दीन खान, मुखिया संघ अध्यक्ष रामसागर महतो इत्यादि लोगों ने भी अपना विचार व्यक्त किया। बैठक के अंत में बिगत दिनों हुए वज्रपात की घटना में विधायक प्रतिनिधि लालमोहन के पुत्र तरुण कुमार देव के असामयिक मौत एवं गोंदा निवासी दो संगे भाईयों की सड़क दुघर्टना में मृत्यु होने पर थाना में 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा को शांति प्रदान किया गया । इस अवसर पर मुखिया मंदीप सिंह भाजपा के किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा समाज सेवी जफिर अंसारी खालिद अंसारी उप मुखिया नजीब अंसारी प्रेम प्रकाश पांडे संजय कुमार बीडीसी जगदीश राम, प्रदीप सिंह, नबीज अंसारी,
सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।


About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating