टेंपो एवं बोलेरो के टक्कर में टेंपो ड्राइवर सहित छह लोग घायल




विकास कुमार का रिपोर्ट
मेराल थाना क्षेत्र के गेरुआ पंचायत अंतर्गत भेड़ियाही गांव में डंडई मुख्य मार्ग पर टेंपो एवं बोलेरो के टक्कर में टेंपो ड्राइवर सहित छह लोग घायल हो गए समाचार के अनुसार बोलेरो सवार लोग गढ़वा से सामग्री खरीद कर टाटीदीरी धुरकी जा रहे थे। जबकि टेंपो पर सवार लोग डंडई बाजार से मेराल की ओर आ रहे थे। स्थानीय ग्रामीण रामलाल चौधरी ने बताया कि टेंपो गाड़ी अपने साइड में आ रहा था। जबकि बोलेरो गाड़ी ने टेंपो में धक्का मार दिया। जिससे टेंपो पर सवार ड्राइवर सहित चार लोग घायल हो गए। जबकि बोलेरो सवार दो लोग भी घायल हो गए हैं। सभी घायलों का नाम शोभा देवी पति बबलू चौधरी उम्र 23 वर्ष प्रीतम कुमार पिता बबलू चौधरी उम्र लगभग 2 वर्ष रेजो गांव के दुनुखाड़ टोला निवासी एवं सोनी देवी पति राज मुनि चौधरी उम्र लगभग 27 वर्ष भेड़ियाही गांव निवासी हैं। जबकि धुरकी थाना क्षेत्र के टाटीदीरी निवासी नूसरत नूरी उम्र लगभग 20 वर्ष एवं निकहत रुही उम्र लगभग 15 वर्ष दोनों के पिता मुख्तार अंसारी बताया गया है । दुर्घटना के बाद मेराल थाना पुलिस एवं स्थानीय ग्रामीणों ने एंबुलेंस मंगा कर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल भेज दिया। जहां चिकित्सा पदाधिकारी दीपक कुमार सिन्हा के द्वारा सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating