0 0
Read Time:2 Minute, 7 Second



विकास कुमार का रिपोर्ट

मेराल थाना क्षेत्र के गेरुआ पंचायत अंतर्गत भेड़ियाही गांव में डंडई मुख्य मार्ग पर टेंपो एवं बोलेरो के टक्कर में टेंपो ड्राइवर सहित छह लोग घायल हो गए ‌ समाचार के अनुसार बोलेरो सवार लोग गढ़वा से सामग्री खरीद कर टाटीदीरी धुरकी जा रहे थे। जबकि टेंपो पर सवार लोग डंडई बाजार से मेराल की ओर आ रहे थे। स्थानीय ग्रामीण रामलाल चौधरी ने बताया कि टेंपो गाड़ी अपने साइड में आ रहा था। जबकि बोलेरो गाड़ी ने टेंपो में धक्का मार दिया। जिससे टेंपो पर सवार ड्राइवर सहित चार लोग घायल हो गए। जबकि बोलेरो सवार दो लोग भी घायल हो गए हैं। सभी घायलों का नाम शोभा देवी पति बबलू चौधरी उम्र 23 वर्ष प्रीतम कुमार पिता बबलू चौधरी उम्र लगभग 2 वर्ष रेजो गांव के दुनुखाड़ टोला निवासी एवं सोनी देवी पति राज मुनि चौधरी  उम्र लगभग 27 वर्ष भेड़ियाही गांव निवासी हैं। जबकि धुरकी थाना क्षेत्र के टाटीदीरी निवासी नूसरत नूरी उम्र लगभग 20 वर्ष एवं निकहत रुही उम्र लगभग 15 वर्ष दोनों के पिता मुख्तार अंसारी बताया गया है ‌। दुर्घटना के बाद मेराल थाना पुलिस एवं स्थानीय ग्रामीणों ने एंबुलेंस मंगा कर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल भेज दिया। जहां चिकित्सा पदाधिकारी दीपक कुमार सिन्हा के द्वारा सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *