✍🏻गढ़वा ब्यूरो अरमान खान रिपोर्ट👉🏻
श्री बंशीधर नगर:- थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरकीमोड के समीप गुरुवार को एक बोलेरो में सुबह 4:30 बजे अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि खरसोता से दवा कराकर सवारी वाहन सोनडीहा (सगमा) की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में वाहन से अचानक धुंआ उठने लगा।
ड्राइवर ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोक दी और सभी सवारियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया। तभी गाड़ी में आग फैल गई। अग्निशमन दल के पहुंचने तक पूरी बोलेरो जलकर खाक हो चुकी थी।
हालांकि, राहत की बात रही कि समय रहते सभी सवारी सुरक्षित बाहर निकाल ली गईं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रही है। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, फायर बिग्रेड मौके पर आकर आग बुझाया लेकिन गाड़ी पूरी तरह जल चुकी है। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।