बैंकिंग न्यूज़
पलामू में फोरलेन कंस्ट्रक्शन साइट पर अपराधियों ने किया फायरिंग एक मज़दूर को लगीं गोली
पलामू जिला ब्यूरो चीफ सह प्रभारी लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
पलामू : बड़ी खबर पलामू से है जहां सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह बाइकसवार अपराधियों ने एनएच-39 के फोरलेन कंस्ट्रक्शन साइट पर अचानक फायरिंग की. इस हमले में एक मजदूर को गोली लगी है. घायल मजदूर को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.
बताया जा रहा है कि एनएच-39 के फोरलेन कंस्ट्रक्शन साइट पर बने टेंट में मजदूर सो रहा था. शुक्रवार सुबह करीब 5:30 से 06 बजे के बीच अचानक दो बाइक पर सवार अपराधी पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया. इसी दौरान साइट पर सो रहे मजदूर को एक गोली कमर में लग गई. घटना के बाद लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है. घायल मजदूर की पहचान सतबरवा निवासी विक्रम के रूप में हुई है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि अपराधियों ने वहां कई राउंड हवाई फायरिंग भी की और मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान के लिए कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. घटना स्थल से पुलिस को एक खोखा भी बरामद हुआ है. वहीं पुलिस का यह भी कहना है कि एक फायरिंग ही की गई है.
फायरिंग की इस घटना से कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे मजदूरों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल है. पुलिस ने कहा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating