इस्लाम मुहब्बत का पैगाम देता है तथा नफरत को मिटाता है: विधायक

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । इमाम हसन और हुसैन के शहादत की याद में मनाया जाने वाला मुस्लिम धर्मावलंबियों का मातमी पर्व मुहर्रम प्रखंड में शांति और सद्भाव के साथ मनाया गया। मुहर्रम की दसवीं तारीख को रमना और मड़वनिया मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के तत्वावधान में ताजिया,सिपहड़ ओर अखाड़े के साथ जुलूस निकाला गया,जो विभिन्न चौक-चौराहा होते हुए मडवनिया पंचायत भवन स्थित मिलनी स्थल पहुंचकर समाप्त हो गया। मिलनी के दौरान लोगो ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए वही पारंपरिक वाद्य यंत्रों की शानदार प्रस्तुति ने लोगो का मन मोह लिया। इस दौरान लगाए जा रहे या हुसैन,या अली के सदा से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था। इस अवसर पर आयोजित लंगर खाने का उद्घाटन विधायक अनंत प्रताप देवी ,वरिष्ठ झामुमो नेता ताहिर अंसारी,जिप अध्यक्ष शांति देवी,प्रमुख करुणा सोनी,बीडीओ विकास पांडेय,थानेदार आकाश कुमार,रमना मुखिया दुलारी देवी,मड़वनिया मुखिया स्वीटी वर्मा,पूर्व मुखिया अखिलेश्वर पांडेय,सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा एवम समाजसेवी अनुज चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से फीता कटकर किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि इस्लाम मुहब्बत का पैगाम देता है तथा नफरत को मिटाता है। इस्लाम एक और नेक तथा मिलजुलकर रहने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से आपसी भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अनवर अंसारी,अलीजन अंसारी,अलीमुद्दीन अंसारी, मनौअर अंसारी, खुर्शीद अंसारी,रज्जब अंसारी,जाकिर हुसैन अंसारी,असमुद्दीन अंसारी एवम एसडी खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन मौलाना शेर मोहम्मद फैजी ने किया।मौके पर बड़ी संख्या दोनो समुदाय के लोग मौजूद थे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया था। इधर प्रखंड के बुलका,गम्हारिया,भगोडीह, बहियार, सिद्धी,टंडवा आदि गांवों में भी मुहर्रम का त्योहार शांतिपूर्वक मनाए जाने की खबर है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating