✍🏻गढ़वा ब्यूरो अरमान खान
श्री बंशीधर नगर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता एवं समाजसेवी भोजपुर गढ़ प्रमुख दीपक प्रताप देव ने मोहर्रम के अवसर पर विभिन्न इलाकों में जाकर कमेटियों को आर्थिक सहयोग राशि दी और सभी जुलूस में हिस्सा भी लिया। झामुमो युवा नेता दीपक प्रताप देव ने नगर उंटारी के मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के जुलूस में शिरकत कि वही उन्हें कमेटी के सदर लाल बाबू खान के द्वारा पगली पोसी कर तलवार देकर सम्मानित किया। इस दौरान युवा दिलों के धड़कन कहे जाने वाले दीपक प्रताप देव ने कमिटी को ₹51,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की और सहादत ए हुसैन के जुलूस में कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़े,,
इसके बाद क्षेत्र भ्रमण में बरडीहा पहुंचे, जहाँ उन्होंने मोहर्रम जुलूस में शिरकत की और वहाँ की इंतजामिया कमेटी को ₹10,000 की सहायता राशि दी। यहाँ भी कमेटी द्वारा उन्हें पगड़ी पोशी कर सम्मानित किया गया।
केतार प्रखंड के बेलाबार गाँव में आयोजित मोहर्रम के पहलाम जुलूस में पहुंचे दीपक प्रताप देव ने कमेटी को ₹5,100 की राशि भेंट की।इस अवसर पर दीपक प्रताप देव ने कहा, किसी का धर्म अपने लिए सर्वोपरि और सम्मानजनक होता है मैं सभी धर्म का सम्मान करता हूं और करता रहूंगा “मोहर्रम पर्व आपसी भाईचारे और त्याग का प्रतीक है। अपने हक की लड़ाई और जायज चीजों पर रहना हम सबका फर्ज है। ऐसे धार्मिक आयोजनों में सहयोग करें और एकता का संदेश फैलाएं।उन्होंने कहा कि मोहर्रम आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देता है। जिसे सभी धर्मों के लोग समान रूप से सम्मान देते हैं।मौके पर पूर्व सरपस्त व झामुमो नेता तस्लीम खान सीनियर,अंजुमन सदर तौहिद खान,मोहर्रम इंतजामिया कमेटी सदर लालबाबू खान,सरपस्त शमीम खान,युवा समाजसेवी महमूद आलम सिनीयर,मुराद खान,अलाहु खान,बरडीहा मोहर्रम इंतजामिया कमेटी सदर राकिब अनवर सोनू,बिकु कुमार,सुलेमान अंसारी,उस्मान अंसारी,परवेज आलम,साजिद रजा,फिरोज आलम सहित अन्य लोग का नाम शामिल है।