कॉफी विथ एसडीएम कार्यक्रम में चर्चित युटुबर राजा राम प्रसाद ने लिया भाग

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । गढ़वा में बुधवार को आयोजित कॉफी विथ एसडीएम कार्यक्रम में रमना निवासी चर्चित युटुबर राजा राम प्रसाद ने भाग लिया। विदित हो कि राजा राम “सीखे ऑल इन हिंदी ” नामक यू ट्यूब चैनल चलाते है,जिसके 3.7 मिलियन सब्सक्राइबर है। राजा राम अपने यूट्यूब चैनल पर मोबाइल से जुडी जानकारी,सोशल मीडिया ऐप्स,सरकारी अप्डेट्स और हाउ टू गाइड्स आसान भाषा में साझा करते है। राजा राम को यूट्यूब की ओर से गोल्डेन एवम सिल्वर प्ले बटन के अलावे क्रियेटर क्लेक्टिव अवार्ड भी मिल चुका है। राजा राम अपने अनुभव और संघर्षों के बल पर जोश टैक जैसे राष्ट्रीय मंच पर भी शिरकत कर चुके है। झारखंड के सफल यू ट्यूबरो में शामिल राजा राम का बचपन काफी संघर्षों से भरा रहा है। राजा राम अपने परिवार को माली हालत से उबारने के लिए आठ साल की आयु में टोकरी में पाव रोटी बेचा करते थे। एसडीएम संजय कुमार ने राजाराम के इस संघर्षपूर्ण सफर को प्रेरणीय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम ने उनसे सोशल मीडिया के ज़रिए सरकारी योजनाओं और लोक-कल्याणकारी संदेशों को आम जन तक पहुँचाने में स्करत्मक सहयोग की अपील की है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating