0 0
Read Time:2 Minute, 24 Second




विकास कुमार का रिपोर्ट

मेराल थाना क्षेत्र के सिवाना पढ़ुआ मोड़ से भंडार भाया सिकनी पतहरिया पथ निर्माण विभाग के सड़क कार्य पूर्ण होने के तीन माह बाद ही कई जगह खराब होने पर अनियमितता उजागर होते ही निर्माण कंपनी द्वारा मरम्मती का कार्य शुरू कर दिया गया है। महंगा प्राक्कलन से बना उक्त रोड निर्माण के तीन माह बाद ही खराब होने से नाराज स्थानीय लोगों ने प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन को बुलाकर नई सड़क में हुई अनियमितता को लेकर आक्रोश व्यक्त किया था। मौके पर विधायक प्रतिनिधि, मुखिया मनदीप सिंह व अन्य लोगों ने प्रशासन से सड़क का जांच करने तथा दुर्घटना न हो इसके लिए सड़क की मरम्मती कराने का मांग किया था। उक्त खबर को दैनिक अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित होने पर कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा मंगलवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहबरिया के समीप बने पुलिया के पास जहां नई सड़क में काफी दूर तक दरार पड़कर टूट गई थी। यहां मोरम डालकर सड़क की मरम्मती कराई गई। मोरम डालकर सड़क की मरम्मती करने की जानकारी मिलने पर डॉ लालमोहन ने कहा कि सड़क के गुणवत्ता की जांच जरूरी है। अगर ठीक से मरम्मती नहीं कराई गई तो इसकी शिकायत विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी से की जाएगी। इस संबंध में पूछने पर ग्रामीण विकास विभाग के अभियंता अंकुर चौरसिया ने बताया कि मरम्मति व निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। बारिश के कारण व्यवधान उत्पन हो रहा है। अगर दो दिन मौसम साफ रहेगा तो कार्य को पूर्ण करा दिया जाएगा।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *