0 0
पांडू प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 40 Second

पांडु प्रखंड से नईम अंसारी की रिपोर्ट।

पलामू/पांडू – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पांडू प्रखंड में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना परिसर, विद्यालयों एवं प्रखंड कार्यालय सहित कई स्थानों पर तिरंगे की शान के साथ झंडोतोलन किया गया।

सबसे पहले पांडू थाना परिसर में थाना प्रभारी वीगेश कुमार राय ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान थाना परिसर देशभक्ति नारों से गूंज उठा और पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रगान गाकर आज़ादी के मतवालों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसी कड़ी में राजकीयकृत +2 कल्याण उच्च विद्यालय, पांडू में प्राचार्य देवेश कुमार पाल ने तिरंगा फहराया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशभक्ति का संदेश दिया। विद्यालय का पूरा वातावरण देशप्रेम की भावना से सराबोर हो उठा।

वहीं प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख नीतू सिंह ने झंडोतोलन कर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र सेवा का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें आज़ादी के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है तथा हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है।

इसके अलावा पंचायत भवनों, स्वास्थ्य केंद्रों, बैंकों एवं गैर-सरकारी संस्थानों में भी तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व का उल्लास साझा किया।

पूरे पांडू प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस का जश्न जोश और उमंग के साथ मनाया गया। तिरंगे की शान में देशभक्ति गीत, बच्चों की प्रस्तुतियां और नारों ने माहौल को जीवंत बना दिया। इस मौके पर सभी ने देश की अखंडता और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress