ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा: राजकीयकृत माध्यमिक विद्यालय बिशुनपुरा में शुक्रवार को सभी शिक्षको ने शहीद पारा शिक्षक मुनेश्वर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर सहादत दिवस मनाया.
इस अवसर पर सहायक अध्यापक के जिलाध्यक्ष अरविंद प्रताप देव ने कहा कि शहीद मुनेश्वर सिंह 22 अगस्त 2007 ई0 में पारा शिक्षको के हक व अधिकार के लिए राज्य व्यापी विधान सभा घेराव कार्यक्रम में शामिल हुए थे. विधान सभा घेराव के दौरान सरकार द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित राज्य के सभी पारा शिक्षको पर लाठी चार्ज करा दिया गया था.उसमे पारा शिक्षक मुनेश्वर सिंह लाठी चार्ज में बुरी तरह घायल हो गए थे. घायल अवस्था में उन्हें राँची रिम्स में भर्ती कराया गया था.जहां इलाज के दौरान उन्हे मृत्यु हो गई थी.उनकी कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाने देंगे.राज्य के सभी पारा शिक्षक द्वारा 22 अगस्त को शहीद मुनेश्वर सिंह की सहादत दिसव मनाने का निर्णय लिया गया था. इसलिए उनकी प्रत्येक वर्ष सहादत दिवस मनाते हैं.
इस मौके पर अरविंद प्रताप देव, आलोक देव,प्रमोद कुमार, आनंद प्रताप देव, अनिल कुमार गुप्ता, हरेन्द्र रजक, राजा राम, गुप्ता, नितिस कुमार यादव, सविता पांडे, निलू कुमारी उपस्थित थे l