अवैध रूप से बेचा जा रहा था यूरिया, 12बोरी जब्त

सगमा प्रखंड से अखिलेश राम की रिपोर्ट…
सगमा। गढ़वा जिला अंतर्गत सगमा के सोनडीहा गांव से एक अहम खबर सामने आई है, जहाँ वीडियो विमल कुमार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में सोनडीहा गांव निवासी जीतेन्द्र कुमार गुप्ता के घर से 12बोरी यूरिया खाद जब्त किया गया है। यह खाद अवैध रूप से संग्रहित किया गया था और इसे बाजार दर से अधिक कीमत पर बेचे जा रही थी तैयारी थी। सूचना मिलने के बाद वीडियो विमल कुमार सिंह ने टीम के साथ तत्काल छापेमारी की। छानबीन के दौरान यह पता चला कि आरोपी व्यक्ति 12बोरी यूरिया खाद को ₹750 प्रति बोरी की दर से बेच रहा था, जो कि सरकारी दर से अधिक है। यह मामला साफ तौर पर कालाबाजारी और किसानों के शोषण का है।
सरकारी नियमों के अनुसार, यूरिया खाद का वितरण तय मूल्य पर ही बेचा जाना चाहिए, ताकि छोटे और सीमांत किसानों को लाभ मिल सके। लेकिन कुछ लोगों द्वारा मुनाफाखोरी की नीयत से इसे अधिक दामों में बेचा जा रहा है, जिससे प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
जब्त की गई खाद को ग्राम पंचायत सोनडीहा सचिवालय में सुरक्षित रूप से रखवा दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो विमल कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और आवश्यकतानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गांववासियों ने प्रशासन की तत्परता और साहसिक कदम की सराहना की है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में खाद की कालाबाजारी पर लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है और किसानों को राहत मिलने की संभावना बढ़ गई है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating