दो सगे भाइयों को पीट कर किया घायल

श्रीबंशीधर नगर। श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में मारपीट की घटना में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में विपिन राम एवं उसका भाई रविंद्र राम के नाम शामिल हैं। दोनों घायलों के इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के संबंध में घायल विपिन राम ने बताया कि बुधवार की रात में उसके गांव में मुन्ना नामक व्यक्ति के साथ गांव के कुछ लोग किसी बात को लेकर मारपीट कर रहे थे। तब विपिन एवं रविंद ने अपने दरवाजे पर मारपीट करते हुए देखकर उसे बीच बचाव करने लगे। गांव के उमाशंकर कुमार राम, लल्लू कुमार राम, सुनील कुमार भुइयां, अरुण कुमार राम, श्यामलाल कुमार, आनंद कुमार राम एवं राजू कुमार राम ने विपिन एवं रविन्द्र के साथ मारपीट कर दी।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
भवनाथपुर बिधनसभा के विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा भीषण सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिले के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव एक भीषण...
।। विशुनपुरा(गढ़वा):- कामता पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में युवक हुआ घायल,जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी पहुंची अस्पताल ।।
✍🏻ARMAN KHATRY:- गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर-- बिशनपुरा सड़क मार्ग पर कामता गांव के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर...
।। विशुनपुरा(गढ़वा):- कामता पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में युवक हुआ घायल,जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी पहुंची अस्पताल ।।
✍🏻ARMAN KHATRY:- गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर-- बिशनपुरा सड़क मार्ग पर कामता गांव के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर...
उपायुक्त ने नगर ऊंटरी में अनुसूचित जाति छात्रावास और प्रखंड भवनों का किया निरीक्षण,दिए निर्देश
✍🏻गढ़वा ब्यूरो अरमान खान बंशीधर नगर:शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने नगर ऊंटरी स्थित...
Average Rating