केतार(गढ़वा) :- राज्य खाद्य निगम के गोदाम से तीन करोड़ का अनाज मिला गायब,जांच में हुआ भारी खुलासा ।।
✍🏻 अरमान खान
एसएफसी के जिला प्रबंधक व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की जांच में हुआ खुलासा………..
गढ़वा जिले के केतार प्रखंड स्थित राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) के गोदाम से 9003 क्विंटल अनाज गायब मिला है. इसमें 923.22 क्विंटल गेंहू और 8079 क्विंटल चावल शामिल हैं. इस मामले में एसएफसी के गढ़वा जिला प्रबंधक ने जांच के बाद प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधक राजीव कुमार के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की है. गायब हुए अनाज में चावल और जिनका बाजार मूल्य (थोक दर पर) लगभग 3.06 करोड़ रुपये आंका गया है. आरोपी सहायक गोदाम प्रबंधक पर प्राथमिकी दर्ज हो सकती है. गबन किया गया अनाज अंत्योदय अन्न योजना और पीएचएच कार्डधारियों के लिए भेजा गया था. इस संबंध में एसएफसी के गढ़वा जिला प्रबंधक ने स्वयं गोदाम का निरीक्षण किया था।
: सहायक गोदाम प्रबंधक पर अनाज गायब करने का आरोप…..
: प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधक पर कार्रवाई की अनुशंसा……
:923.22 क्विंटल गेंहू और 8079 क्विंटल चावल गायब गेहूं शामिल हैं…
डीसी को भेजी गयी रिपोर्ट : डीएसओ
“डीएसओ देवानंद राम ने बताया कि जांच रिपोर्ट उन्हें प्राप्त हो चुकी है. उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीसी को भेज दी गयी है. दोषियों पर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी“

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पंचायत भवन के सभागार मे प्रधानमंत्री आवास योजना का ग्राम सभा किया गया
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत भवन के सभागार में मंगलवार...
शादी के पांच दीन बाद एक नवविवाहिता के गर्भवती होने का हुआ खुलासा मचा हड़कंप।
*सब न्यूज कोर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*गढ़वा के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कधवन गांव के भुइयां टोला...
आजादी के 78 साल बाद भी नहीं पहुंचा बिजली।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत मझिगवां टोला चबूतरवा में चालीस...
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: एक की मौत, छह आरोपी गिरफ्तार
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट* गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगावां गांव...
आजादी के 78 साल बाद आदिवासी लुका टोला मे रैयती जमीन में समोहीक रास्ता निकाला गया
आजादी के 78 साल बाद भी कांडी प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत के आदिवासी टोला लुका में सड़क नहीं बन पायी...
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
Average Rating