।। सगमा(बंशीधर नगर):सतीश भगत बने सगमा के नए बीडीओ, बोले — विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना मेरी प्राथमिकता ।।
✍🏻ARMAN KHATRY
श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। सगमा प्रखंड में बुधवार को नए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी के रूप में सतीश भगत ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पूर्व बीडीओ सह सीओ धुरकी बिमल कुमार सिंह से औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद सतीश भगत ने प्रखंड व अंचल कार्यालय के सभी कर्मियों से परिचय प्राप्त किया और विकास की दिशा में सामूहिक सहयोग का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सगमा प्रखंड को जिले के अग्रणी प्रखंडों की सूची में शामिल करना उनका लक्ष्य है। इसके लिए विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर त्वरित समाधान किया जाएगा ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
सतीश भगत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रखंड कार्यालय में किसी भी प्रकार के बिचौलियों के लिए कोई स्थान नहीं होगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सीधे उनसे संपर्क करें, हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
नए बीडीओ के पदभार ग्रहण से प्रखंड में उत्साह और उम्मीद का माहौल देखा गया। लोग उम्मीद जता रहे हैं कि उनके नेतृत्व में सगमा प्रखंड में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर प्रखंड के कई कर्मी उपस्थित रहे, जिनमें प्रधान सहायक चोन्हास एक्का, रविरंजन कुमार, अजीत कुमार, सुरेंद्र कुमार सिंह, बीपीओ कुमार अभय, राजदेव सिंह, सूर्यदेव सिंह, प्रिया कुमारी, सुरेंद्र ठाकुर, मनोरंजन कुमार, सरोज कुमार और सतीश उरांव शामिल थे।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शादी के पांच दीन बाद एक नवविवाहिता के गर्भवती होने का हुआ खुलासा मचा हड़कंप।
*सब न्यूज कोर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*गढ़वा के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कधवन गांव के भुइयां टोला...
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
Average Rating