रमना थाना परिसर में कर्मा पूजा व मिलादुन्नबी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट

रमना ।थाना परिसर के प्रांगण में आगामी कर्मा पूजा व मिलादुन्नबी पर्व को लेकर शांति समिति सदस्यों का बैठक आयोजन सोमवार को किया गया।बैठक में पर्व को शांति पूर्वक धूम धाम से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बीडीओ विकास पाण्डेय ने कहा कि सभी तरह का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाने की जरूरत है.कहा कि यह पर्व हजरत मोहम्मद पैगम्बर के जन्म दिवस व कर्मा प्रकृति से जुड़ा यह पर्व है।प्रमुख करुणा सोनी ने कहा कि कर्मा व मिलादुन्नबी पर्व आपसी भाईचारा के साथ सौहाद्रपूर्ण रूप से मनाने की जरूरत है.उन्होंने कहा कि रमना क्षेत्र शांति प्रिय लोग है आज तक किसी प्रकार का अनहोनी नहीं हुई है जो सराहनीय है।विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा ने कहा कि थाना क्षेत्र में सभी प्रकार के पर्व बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता रहा है प्रभार के रूप में उपस्थित आशीष जायसवाल ने कहा कि किसी प्रकार के अनहोनी के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दे।कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी.इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर मेहता, सिलिदाग मुखिया अनीता देवी, कर्णपुरा मुखिया अजीत कुमार पाण्डे,नसरुद्दीन अंसारी सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया।मौके पर रामचंद्र राम,बिरंची पासवान, कुलदीप पासवान,मुन्ना सिंह,गुलामली अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating