खरौंधी थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी। आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को लेकर खरौंधी थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी गौतम कुमार लकड़ा ने की, जबकि संचालन थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी ने किया।
बैठक में थाना क्षेत्र के प्रमुख लोग, पूजा समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंचलाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा और दशहरा भाईचारे व सौहार्द का प्रतीक पर्व है। उन्होंने लोगों से आपसी समन्वय और प्रशासन का सहयोग करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
थाना प्रभारी ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही सीसीटीवी कैमरे और चौक-चौराहों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर लाउडस्पीकर, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जुलूस पूरी तरह प्रशासनिक गाइडलाइन के तहत ही होंगे।
बैठक में उप प्रमुख देवदत्त प्रसाद आर्य, पूर्व उपप्रमुख गोरखनाथ चौधरी, पूर्व बिससूत्री अध्यक्ष राजेश रजक, अजय कुमार महेता, कृष्णा शाह, रामगहन मेहता, शिवकुमार यादव, राजेन्द्र प्रसाद उरांव, विजयकांत यादव, उदय यादव और रामलखन पासवान समेत कई लोग मौजूद रहे।
अंत में प्रशासन ने सभी पूजा समितियों से अपील की कि वे भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाएं ताकि पूरे क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating