।। भवनाथपुर (श्री बंशीधर नगर):- “Style on Barber” मेंस पार्लर का हुआ शुभारंभ,ग्राहकों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं ।।
✍🏻 गढ़वा ब्यूरो अरमान खान
भवनाथपुर (श्री बंशीधर नगर): स्थानीय बाजार भवनाथपुर बस्ती के मोड़ पर स्थित “Style on Barber” मेंस पार्लर का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। पार्लर का उद्घाटन दुकान के प्रोपराइटर प्रिंस ठाकुर के माता-पिता के शुभ हाथों द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के अवसर पर पार्लर संचालक ने बताया कि यहां ग्राहकों को आधुनिक सुविधाओं से लैस हेयर कट,फ्रेंच हेयर कट,शॉर्ट लेजर कट, म्यूलेट कट,फेस मसाज, बॉडी मसाज,शेविंग, हेयर स्पा के साथ-साथ मेंस ब्राइड मेकअप जैसी विशेष सेवाएं सुलभ दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
दुकान के उपसंचालक कौशल ठाकुर ने कहा कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्लर में आधुनिक उपकरणों का उपयोग किया गया है, जिससे बेहतर और संतोषजनक सेवा दी जा सके।ग्राहकों को उनके पसंद के अनुसार हर एक सेवा उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएगी। उद्घाटन के मौके पर कई स्थानीय युवाओं ने पार्लर की सेवाओं का लाभ उठाया और इसकी सराहना की।
इस अवसर पर उपस्थित रहे मुखलाल ठाकुर, बेलास ठाकुर, सुरेश ठाकुर,सुनील ठाकुर,निर्भय कुमार के साथ साथ क्षेत्र के लोगों ने संचालक को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पंचायत भवन के सभागार मे प्रधानमंत्री आवास योजना का ग्राम सभा किया गया
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत भवन के सभागार में मंगलवार...
शादी के पांच दीन बाद एक नवविवाहिता के गर्भवती होने का हुआ खुलासा मचा हड़कंप।
*सब न्यूज कोर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*गढ़वा के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कधवन गांव के भुइयां टोला...
आजादी के 78 साल बाद भी नहीं पहुंचा बिजली।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत मझिगवां टोला चबूतरवा में चालीस...
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: एक की मौत, छह आरोपी गिरफ्तार
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट* गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगावां गांव...
आजादी के 78 साल बाद आदिवासी लुका टोला मे रैयती जमीन में समोहीक रास्ता निकाला गया
आजादी के 78 साल बाद भी कांडी प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत के आदिवासी टोला लुका में सड़क नहीं बन पायी...
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
Average Rating