0 0
Read Time:2 Minute, 22 Second

भंडरिया से सतेंद्र कुमार केशरी रिपोर्ट

भंडरिया प्रखंड के नौका परभन बाबा मंदिर प्रांगण में प्रकृति का पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया गया । इस मौके पर नौका ढाढ़ी कुंआं से जल यात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने ढाढ़ी कुंआं से जल लेकर प्रभन बाबा मंदिर में चढ़ाया । बैगा, देवार ,पाहन द्वारा पारंपरिक ढंग से पेड़ की पूजा की गई । इस दौरान गांव से पहुंचे कलाकार ढोल मान्दर के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया ।बेहतर प्रदर्शन करने वाले सांस्कृतिक नृत्य मंडली को सरहुल पूजा समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया । इसके पूर्व गांव गांव से पहुंचे बैगा, पाहन देवार को पुजा समिति द्वारा पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया ।इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि संजय सिंह ने कहा कि सरहुल पर्व प्राकृतिक का पर्व है ।लोगों को इस पर्व की संस्कृति और विरासत को बचाए रखने की आवश्यकता है। प्रत्येक वर्ष सरहुल पर्व पर ऐसे कार्यक्रम किया जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि ऐसे मौके पर सरना धर्म के बैगा पाहन देवार लोगों को एक साथ जुटने का अवसर मिलता है । आनंद सिंह ने आदिवासी नृत्य मंडली के साथ गीत गाकर नृत्य किया । रात्रि में दोगोला चैता का आयोजन किया गया । इस मौके पर सरना पूजा समिति के अध्यक्ष विनय सिंह ,सचिव गंगा सिंह, कोषाध्यक्ष उपेंद्र सिंह , कुंवर सिंह, ठाकुर प्रसाद महतो, लखन सिंह, बिरजू सिंह ,भूषण सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे ।

फोटो:- सरना पूजा पर नृत्य करते लोग।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *