गढ़वा मे ₹132 करोड़ के लागत से बनेंगे दो सड़क

Read Time:2 Minute, 9 Second

गढ़वा मे ₹132 करोड़ के लागत से बनेंगे दो सड़क

गढ़वा में 132 करोड़ रुपये की लागत से दो बड़ी सड़कों और एक उच्च स्तरीय पुल सहित तीन पुल का निर्माण किया जाएगा। झारखंड सरकार ने कैबिनेट में इसकी मंजूरी प्रदान कर दी है। शीघ्र ही इन योजनाओं का टेंडर कर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इन सड़कों के बन जाने से करीब दो दर्जन गांव लाभान्वित होंगे।
गोवावल एवं मेराल, डंडई, चिनियां आदि क्षेत्रों के ग्रामीण काफी कम दूरी तय कर पलामू व गढ़वा जिला मुख्यालय पहुंच सकेंगे। पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल गढ़वा इन सड़कों का निर्माण कराएगा।
इस संबंध में गढ़वा विधायक सह पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली भव्य हेलिपैड पार्क के बाद गढ़वा को दो और बड़ी योजनाओं की सौगात मिली है। लगभग गढ़वा के एनएच 75 लगमा से हसनदाग, करकोमा होते हुए तसरार सीमा तक पथ निर्माण करीब 65 करोड़ रुपए की लागत से 15 किमी किया जाएगा।
इस पथ के साथ दानरो नदी पर एक उच्चस्तरीय पुल के निर्माण के साथ साथ तीन अन्य पुलों का भी निर्माण कार्य होगा। मंत्री ने बताया कि काफ़ी दिनों से इस महत्वपूर्ण सड़क की मांग करकोमा, हसनदाग, झोतर, ज़रही, तसरार आदि के ग्रामीण कर रहे थे। कैबिनेट की स्वीकृति के साथ ही चिर प्रतीक्षित मांग को पूर्ण होने का शुभारंभ हो गया।

https://youtu.be/d_AEX2fce4k

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कोयल नदी से अचेता अवस्था में मिली महिला को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उंटारी पुलिस द्वारा मझिआंव रेफरल में कराया गया भर्ती।।
Next post भंडरिया प्रखंड के नौका परभण बाबा मंदिर प्रांगण में प्रकृति का पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया