कोयल नदी से अचेता अवस्था में मिली महिला को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उंटारी पुलिस द्वारा मझिआंव रेफरल में कराया गया भर्ती।।
मझिआंव:उंटारी थाना पुलिस के द्वारा सोमवार को दोपहर में लगभग 55 वर्षीय एक महिला को बेहोशी के हालत में मझिआंव रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया.वहीं मौके पर उपस्थित डॉक्टर कविता कुमारी के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया.इसकी जानकारी मिलते ही रेफरल चिकित्सा पदाधिकारी प्रभारी डॉक्टर गोविंद प्रसाद सेठ के द्वारा भी महिला को देखा गया. जबकि महिला की पहचान नहीं हो सकी है. मिली जानकारी के अनुसार महिला कोयल नदी के उंटारी-मझिआंव पुल से कुछ दूर हटकर बीच नदी में पानी किनारे घायल अवस्था में ग्रामीणों के द्वारा देखा गया.इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई. उंटारी थाना प्रभारी के निर्देशानुसार थाना एसआई चंडी प्रसाद दल बल के साथ कोयल नदी में पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए उक्त महिला को एएसआई चंडी प्रसाद,पुलिस बल सुरेंद्र यादव, मिथिलेश विश्वकर्मा, दीपक कुमार, दिलीप किसको एवं बलराम सिंह के द्वारा उक्त महिला को नदी से निकालकर पुलिस वाहन से तत्काल रेफरल अस्पताल लाया गया.इस संबंध में एसआई चंडी प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर स्थल पर पहुंचा तो देखा कि महिला बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है वहीं हम सब तुरंत महिला को रेफरल अस्पताल लाया हूं.वहीं खबर लिखे जाने तक महिला का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है और महिला की पहचान नहीं हो पाई है.
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating